Site icon Monday Morning News Network

झारखण्ड सरकार के खिलाफ धरना -प्रदर्शन कार्यक्रम संपन्न

साहिबगंज । को जिला भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में साहेबगंज के स्टेशन चौक पर किसानों की समस्याओं को लेकर झारखंड सरकार के खिलाफ एकदिवसीय धरना -प्रदर्शन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री तथा इस कार्यक्रम के प्रभारी अनंत तिवारी ने कहा कि झारखंड सरकार गूंगे और बहरे की सरकार है। इस सरकार ने बजट के नाम पर किसानों को ठगने का काम किया है। यहाँ तक कि पिछले बजट का दस प्रतिशत भी किसानों के ऊपर खर्च करने में नाकाम रही। आज किसानों को धान खरीदने के लिए दर -दर भटकना पड़ रहा है। लैंप्स बंद पड़ा है। किसानों को ऋण माफी के नाम पर भी ठगने का काम किया गया है। समय पर बीज उपलब्ध नहीं हो पाता, ये किसानों का हित सोचते।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रामदरश यादव ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ लूटने के लिए सत्ता में आई है। इसे किसानों से कोई मतलब ही नहीं है। जितने भी इनके चुनावी घोषणा थे, अभी तक सभी बेकार साबित हुई है। आज तक एक भी किसानों की योजनाओं की शुरूआत नहीं किया गया है। यहाँ तक कि पिछली सरकार की योजनाओं को बंद कर किसानों को ठगने का काम किया है। यह सरकार कभी भी झारखंड के लोगों का भला नहीं कर सकती।

नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानंद साह ने कहा कि झारखंड सरकार जबसे सरकार में आई है, तब से सिर्फ किसान सहित राज्य के जनता को ठगने का काम किया है। एक तरफ जहाँ चारों तरफ लूट और हाहाकार मचा है, तो दूसरी तरफ हर एक योजनाओं को बंद करने का काम किया जा रहा है। जबकि भाजपा के जिला महामंत्री कुशमाकर तिवारी ने कहा कि अब हम चुप रहने वाले नहीं हैं। ये लूटेरी सरकार इस राज्य में नहीं चल सकती है। जनता व किसानों के हक मारने वालों के खिलाफ हम हमेशा बोलते रहेंगे।

वहीं भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रभारी फनीलाल कुशवाहा ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार के शासनकाल में आज किसान अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उसका धान नहीं बिक रहा है, ना ही कृषि ऋण माफ हो रहा है और ना ही दूध बेचने की समुचित व्यवस्था हो पा रही है। जब तक किसान का वादा पूरा नहीं किया जाता, तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे।

वहीं भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा-यह राज्य सरकार किसानों को लेकर संवेदनशील नहीं है। किसानों का हक मारा जा रहा है। चाहे वह धान खरीद का मामला हो या लैंप्स के ना खोलने को मामला हो। अनुदान की राशि भी पूरी तरह से नहीं मिल पा रही है। यह सरकार किसानों से किए वादे को नजरअंदाज करके चल रही है। जिसके कारण हमलोगों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील सिंह ने कहा कि आज चारों तरफ लूट मचा है। लूटने के लिए सरकार के लोग ही आपस में लड़ रहे हैं। यह राज्य की जनता के साथ अन्याय है। जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा नेता गणेश तिवारी ने कहा कि इस सरकार ने अभी तक किसानों के आय को बढ़ाने का ऐसा कोई काम नहीं किया है। लेकिन पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर पूर्वर्ती सरकार के एक-एक कर सभी योजनाओं को बंद करने का काम किया है। आज किसान अपनी फसल को लेकर परेशान हैं। समय पर बीज, खाद, पानी नहीं मिल रहा है, ऋण माफी नहीं हो रहा। चारों तरफ लूट मची हुई है। लेकिन भाजपा पार्टी अब ये बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर अभी भी सरकार नहीं जागी तो हम उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नौशाद आलम ने कहा कि यह सरकार सिर्फ किसान सहित आम जनता को ठगने का काम कर रही है। लेकिन आज के लोग इनकी मंशा को समझ गए हैं। लोग जागरूक हो रहे हैं। अब बस जरूरत है इनको राज्य से खदड़ने की।

मौके पर अनिमेष सिन्हा, सुनील सिंह, गौतम यादव, शिवशंकर यादव, ललन राय, आकाश पाठक, पंकज चौधरी, शिवम शर्मा, गौतम पंडित, सागर पासवान, मनोज ओझा, नौशाद आलम, चांदनी देवी, सागर मंडल, कैलाश गुप्ता, कुंदन साह, गरिमा कुमारी, ज्योति शर्मा, श्वेता श्रीवास्तव, मोहित बेगराजका, विनोद साहा, संजय मंडल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

जिला भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा धरना -प्रदर्शन कार्यक्रम के समापन के बाद जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के द्वारा राज्यपाल के नाम साहेबगंज उपायुक्त को एक ज्ञापन भी दिया गया। जिसमें उन्होंने निम्नलिखित मांगों को रखा –

◆झारखंड सरकार जिला उपायुक्त के माध्यम से प्रत्येक प्रखंड में शिविर लगाकर प्रखंड के वास्तविक किसानों को निबंधित करे ।◆ सभी किसानों का ऋण सहित एनपीए खाताधारी किसानों का भी ऋण माफ हो ।
◆ 90 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को ससमय खरीफ एवं रबी फसल का प्रमाणिक बीज उपलब्ध कराया जाय।
◆ विगत कई वर्षों से राज्य में मानसून के अनियमित रहने से किसान भाई सुखाड़, ओलावृष्टि, एवं अन्य प्रकृतिक आपदा के शिकार हुए हैं। अतः उन्हें आपदा राहत कोष से सहायता उपलब्ध कराया जाय ।
◆ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पुनः शुरू हो।
◆ मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को पुनः शुरू किया जाय, ताकि किसानों को खेती करने में आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
◆90 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को देशी नस्ल की दुधारू गाय उपलब्ध कराया जाय।
◆जिले में बंद पड़े मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट को तुरंत चालू कराते हुए गोपालक को उचित मूल्य पर दूध की खरीददारी शुरू किया जाय।
◆ केंद्र से प्राप्त कृषि कार्य योजना की राशि सौ प्रतिशत खर्च हो। ◆ धान खरीददारी का लक्ष्य बढ़ाया जाए, एवं चौबीस घंटे के अंदर इसके राशि का भुगतान हो व नए किसानों का तुरंत निबंधन हो।
◆राज्य में अवस्थित बीज गुणक प्रक्षेत्र ( कृषि फार्म ) को सुदृढ़ करते हुए मॉडल फार्म रूप में विकसित किया जाय तथा अतिक्रमण मुक्त कराया जाय।
◆ प्रत्येक अंचलाधिकारी को निर्देश दिया जाय कि किसानों के जमीन संबंधी मालगुजारी जमा कराने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।
◆ धान कटनी में लगे मज़दूरों का निबंधन किया जाय एवं उनसे मज़दूरी में प्राप्त मूल धान को सरकारी दर पर खरीदा जाय।

मौके पर अनन्त तिवारी, रामानंद साह, आकाश पाठक, ललन राय मनोज ओझासहित कई लोग शामिल थे।

Last updated: मार्च 6th, 2021 by Sanjay Kumar Dheeraj