Site icon Monday Morning News Network

बंगाल-झारखंड सीमा डीबुडीह पर पुलिस की कड़ी निगरानी

कल्याणेश्वरी। राज्य में लॉकडाउन को एक बार फिर 15 जून तक बढ़ा दिया गया है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आम जनता इस प्रतिबंध का पालन करे इसके लिए पश्चिम बंगाल और झारखंड सीमा पर डीबुडीह सीमा पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस की कड़ी सुरक्षा देखी गई।

राज्य में प्रवेश सिर्फ आपातकालीन सेवाओं से जुड़े उत्पाद को ले जा रहे वाहन एवं आपातकालिन कार्य के आधार पर छूट दी गई है। बिना जरूरी कार्य के आने वाले वाहन एवं आम जनता को कुल्टी याता यात पुलिस वापस भेजा रही है। जरूरी कारणों से प्रवेश करने वालों को कोविड जाँच के बाद ही बंगाल में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही हैं।

Last updated: जून 2nd, 2021 by Guljar Khan