Site icon Monday Morning News Network

भाजपा विकास के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है:कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष सीता राणा

धनबाद। धनबाद जिला महिला कॉंग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने टुंडी विधानसभा अंतर्गत महाराजगंज में पोल खोल अभियान कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम से पूर्व जिलाध्यक्ष सीता राणा ने पुलवामा में शहीद हुए 44 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीता राणा ने पोल खोल कार्यक्रम में भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा विकास का झूठा आंकड़ा दिखा कर जनता को गुमराह कर रही है। धनबाद की जनता बिजली, पानी जैसी मूल जरूरतों के लिए त्राहिमाम कर रही। धनबाद की जनता से ट्रेन छीना, एम्स अस्पताल छीना, एयरपोर्ट छीना और भाजपा विकास का सपना दिखा रही है। भाजपा सरकार ने स्कूलों को बंद किया, गरीबों के अनाज कटौती की, रोजगार छीना, पढ़े लिखे युवाओं को पकौड़ा बेचने को कहा, ओटो चलाने को स्वर्णिम रोजगार बताया। भाजपा का यह चेहरा बेनकाब हो चुका है और अब जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली।

सीता राणा ने कहा कि भाजपा ने 2014 में जो वादे और सपने लोगों को दिखाया जनता उसका हिसाब भाजपा से मांग रही है और भाजपा सरकार झूठा आंकड़ा प्रस्तुत कर लोगों को गुमराह कर रही है। जिसका जबाव जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में देगी और भाजपा के झूठ को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

पोल खोल क्रायक्रम में भारी संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए।

Last updated: फ़रवरी 17th, 2019 by Pappu Ahmad