Site icon Monday Morning News Network

स्थापना काल से अबतक 100 से अधिक बच्चे सरकारी महकमे में दे रहे योगदान : राजकुमार

चौपारण प्रखंड के जगदीशपुर पंचायत के जीटी रोड पिपरा में रवि ब्लूमिंग उच्च विद्यालय पिपरा के प्रांगण में राज कोचिंग ने शुक्रवार को रथ यात्रा के शुभ अवसर पर मैट्रिक परीक्षा में सफल मेधावी छात्र- छात्राओं को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के पूर्व प्रध्यानाध्यापक राजकुमार साव एवं कोचिंग के निर्देशक संजीव कुमार पासवान के सौजन्य से कोचिंग मे उतीर्ण सभी छात्र-छात्राओ को मैट्रीक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओ को सम्मानित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप मे चौपारण प्रखंड प्रमुख पूर्णिमा देवी, प्रतिनिधि उदय राणा, राजकुमार साव, सियाराम शर्मा ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सम्मान समारोह में प्रेरणा कुमारी 461 अंक (92.201), सानिमा पाण्डेय 460 (92.0), दीपू कुमार राम 449 ( 89.84), सचीन कुमार यादव 439 (87.84) अंक प्राप्त कर कोचिंग के टॉप स्थान प्राप्त किये। बाकी शेष 28 ने भी प्रथम श्रेणी से उतीर्ण हुए। सभी को उनके अभिभावको की उपस्थिति मे मेडल देकर सम्मानित किया गया। कोचिंग संस्थान उन सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य का कामना करता है। समारोह को संबोधित करते हुए संस्थापक साव ने गांधी जी की युक्ति अनपढ़ कभी न रहना को कहते हुए शिक्षा के महत्व को विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने 21 वर्षो की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को रखते हुए विद्यालय एवं विद्यालय से पढ़कर निकले सैकड़ो बच्चों की उपलब्धियो को बताया। उन्होंने कहा कि 100 से अधिक बच्चे तो सरकारी ओहदे पर पदस्थापित होकर सरकारी महकमे में अपना योगदान एवं सैकड़ों बच्चे प्राइवेट और निजी क्षेत्रों में अपनी नेक भूमिका निभा कर अपना, अपने परिवार, समाज एवं देश को प्रगति पथ पर लाने में सहयोग कर रहे है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक संजीव कुमार पासवान, केदार पंडित सहित छात्र-छात्राओं ने सराहनीय सहयोग किया।

Last updated: जुलाई 1st, 2022 by Aksar Ansari