Site icon Monday Morning News Network

संजीव सिंह को दुमका जेल शिफ्ट करना विधायक पूर्णिमा सिंह की साजिश:राम-श्याम

लोयाबाद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को दुमका जेल शिफ्ट किये जाने से नाराज जमसं के समर्थकों ने मंगलवार को बाँसजोड़ा और लोयाबाद मोड़ पर बाइक रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। अगुवाई (राम श्याम), रामाशंकर महतो व शंकर तूरी ने किया। सरकार व कॉंग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।समर्थक वापस धनबाद जेल शिफ्ट की मांग कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन में भाजपा के कार्यकर्ता एवं मिशन मोदी अगेन पीएम के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता मुख्य रूप से शामिल हुए थे। पहले शिव मंदिर परिसर में इकट्ठा होकर सरकार के ख़िलाफ़ भड़ास निकाली और बाद में बाइक जुलूस की शक्ल में क्षेत्र का भृमण करते हुए संजीव पर कॉंग्रेस के विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह द्वारा अत्याचार करने एवं साजिश रचने का आरोप लगाया गया।

रागनी की लोकप्रियता कॉंग्रेस को नहीं पच रही-राम-श्याम

रामाशंकर व शंकर ने कहा कि संजीव और रागनी की लोकप्रियता कॉंग्रेस से हजम नहीं हो रही है।संजीव सिंह को इलाज की जरूरत है।उन्हें तुरंत बेहतर इलाज कराने की बातें हो भी रही थी।और रातों रात साजिश रचते हुए यहाँ से शिफ़्ट कर दिया गया।ये अनन्य है।जमसं और भाजपा इसे कतई बर्दशन नहीं करने जा रहा है।आदेश मिलते ही पूरे जिले में आक्रोशित आंदोलन होगा।

संजीव सिंह को जल्द वापस लाया जाए:-राजेश गुप्ता

इधर मिशन मोदी अगेन पीएम के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि संजीव सिंह बे कसूर होते हुए भी उन्हें परेशान किया जा रहा है।भाजपा को कमजोर करने की कोशिश कभी कामियाब नहीं होने देंगे। मिशन मोदी अगेन पीएम संजीव और रागनी के साथ है।और उन्हें न्याय दिलाकर कर रहेगी।

मौके पर अमन सिंह, बबलू अंसारी, मुकेश चौहान ,आशीष,राहुल पासवान,राज पासवान, मुन्ना यादव,सत्यनारायण यादव, राजेश पासवान ,शंकर प्रमाणिक,विजय महतो,धर्मेंद्र सिंह, कृष्ना तुरी,मुकेश भुइयां,कुंती देवी,उर्मिला देवी,रूसी देवी आदि महिला शामिल थी।

Last updated: फ़रवरी 23rd, 2021 by Pappu Ahmad