सरस्वती विद्या मंदिर के कोषाध्यक्ष श्रीकृष्ण डालमिया का निधन
साहिबगंज। शहर के जमुनादास-केदारनाथ चौधरी सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष कृष्ण डालमिया का हृदय गति रुक जाने से भागलपुर के निजी क्लीनिक में देहांत हो गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शैलेश मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके निधन से पूरा विद्यालय परिवार शोकाकुल एवं मर्माहत है। उन्होंने बताया कि विद्यालय परिवार दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को कष्ट सहने की क्षमता प्रदान करने के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में समिति के संरक्षक डॉ. अरविंद कुमार सिंह, सचिव डॉ. विजय कुमार, सह सचिव आनंद प्रसाद मोदी, उपाध्यक्ष डॉक्टर मृदुला सिन्हा, रितेश कुमार चौधरी, सदस्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार दास, श्रीनिवास ओझा , संजय कुमार दीवान, अंकित श्रॉफ, चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, प्रधानाचार्य डॉ. शैलेश मिश्रा, ज्योति कुमारी, स्नेहा भारद्वाज, सारिका कुमारी, क्रिस्टीना मुर्मू एवं विद्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View