Site icon Monday Morning News Network

रानीगंज का इतिहास खँगालने एडिनबर्ग विश्वविद्यालय से पहुंची रिसर्च टीम

गिरजपाड़ा स्थित वाइसलएन मेथोडिस्ट चर्च के कब्रिस्तान का अवलोकन करते टीम के सदस्य

रानीगंज के नारायणकुड़ी स्थित प्रिंस द्वारकानाथ ठाकुर के कर्म स्थली  एवं टैगोर कंपनी नामक हेरिटेज स्थल के बारे में जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से बुधवार को आसनसोल हेरिटेज रिसर्च ग्रुप के तत्वाधान में एडिनबर्ग विश्व विद्यालय के अध्यापक तथा डिप्टी डीन रिसर्च एडवर्ड एलिस पहुँचे उनके साथ काजी नज़रुल विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के सहायक अध्यापक शांतनु बंदोपाध्याय उपस्थित थे।

इस मौके पर उन्होंने रानीगंज के गिरजपाड़ा स्थित वाइसलएन मेथोडिस्ट चर्च भी पहुँच कर वहाँ से जानकारी प्राप्त किया। एडवर्ड एलिस ने बताया कि आसनसोल कोयलाञ्चल-शिल्पाँचल स्थित ऐतिहासिक विभिन्न जगहों का अवलोकन किया जा रहा है। यहाँ से प्राप्त जानकारी का रिपोर्ट बनाकर एक पुस्तक एडिनबर्ग विश्वविद्यालय  द्वारा प्रकाशित की जाएगी जिसका उद्देश्य लोगों को अंचल के हेरिटेज स्थल के बारे में जागरूक करना है।

काजी नज़रुल विश्वविद्यालय के सहायक अध्यापक शांतनु बंदोपाध्याय ने बताया कि सरकारी तथा गैर सरकारी संस्था भी हेरिटेज स्थल के विकास को आगे आए, इस उद्देश्य से आसनसोल हेरिटेज रिसर्च ग्रुप लगातार कार्य कर रही है।

Last updated: मार्च 6th, 2019 by Raniganj correspondent