Site icon Monday Morning News Network

आंगनबाड़ी में मनाया गया झारखंड के महानायक शिबू सोरेन का जन्मदिवस

धनबाद विधानसभा अन्तर्गत नगर निगम वाडं न०-29 भूदा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में झारखण्ड के महानायक,झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का जन्मदिन बच्चों के बीच केक काट कर मनाया गया, मौके पर सभी बच्चों के बीच कापी, पेन्सिल, रबर, चाकलेट का वितरण किया गया,

मौके पर झा०मु०मो० युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय रवानी ने कहा कि आदरणीय गुरु जी हम सभी के आदर्श हैं, गुरु जी के दिखाये रास्ते पर चल कर ही स्वर्णिम झारखण्ड का सपना साकार हो सकता हैं।

मौके पर छात्र मोर्चा के समीर रवानी ने कहा कि आदरणीय दिशोम गुरु झारखण्ड के महानायक हैं, उनके कुशल नेतृत्व से एवं हजारों बलिदान के वजह से हमें झारखण्ड प्राप्त हुआ हैं उनके विचार को अपना कर ही हम झारखण्डीयों को स्वशासन व पूर्ण स्वराज प्राप्त हो सकता हैं।
मौके पर मुख्य रूप से प्रेम महतो,तुलसी महतो,सुदिप महतो,मनोज रवानी,जयकिशन रवानी सहित. अन्य मौजूद थे।

Last updated: जनवरी 14th, 2019 by Pappu Ahmad