Site icon Monday Morning News Network

झारखंड विधानसभा में लगा शहीद शक्ति नाथ महतो की तस्वीर

शक्ति चौक के सीआर मैदान में शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक समिति के तत्वाधान में कमिटी के सदस्यों ने पत्रकारो से बातचीत करते हुये राज्य सभा सांसद सदस्य संजीव कुमार के प्रतिनिधि सह धनबाद बार एसोसिएशन के महासचिव- बिदेश दा ने कहा की नेता प्रतिपक्ष -हेमंत सोरेन व् सिल्ली विधायक -अमित महतो के अथक प्रयास से शहीद शक्ति नाथ महतो का चित्र (तस्वीर) झारखंड विधानसभा में लगाया गया। मौके पर विधानसभा अध्यक्ष-डॉक्टर दिनेश उराव, पूर्व मुख्यमंत्री- हेमंत सोरेन, विधायक -अमित महतो ,जेपी पटेल ,जगरनाथ महतो ,सहित अन्य विधायक गन मौजूद थे। प्रेस वार्ता में बिदेश दा, शिव प्रसाद महतो, शक्ति पुत्र- मनोज कुमार महतो ,घलतु त्रिगुणायत, सुरेन्द्र महतो, दयानंद महतो ,साधू महतो, जवाहर रवानी ,प्रेमचंद महतो ,बिमल महतो, अर्जुन महतो ,भगीरथ महतो, सहित आदि मौजूद थे ।

झारखंड को अलग राज्य की भूमिका दिलाने में शक्ति नाथ महतो की अहम भूमिका मानी जाती है। उनके 40 वें बलिदान दिवस बार -बाला द्वारा नृत्य कराये जाने पर काफी विवाद भी हुआ था। उन्होने 1972 में धनबाद के जमाडोबा से पोलिटेकनिक की पढ़ाई की और जमशेदपुर में उन्हें नौकरी भी मिली लेकिन अलग झारखंड बनाने के आंदोलन में वे शामिल हो गए । झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन से मिलकर उन्होने अलग झारखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई

Last updated: दिसम्बर 17th, 2017 by News Desk