Site icon Monday Morning News Network

डिशरगढ़ त्रिशक्ति महिला मंडल के बंकोला शाखा की ओर से दिव्यांग लोगों को सामग्री वितरण के साथ सिलाई केंद्र का हुआ उद्घाटन

पांडेश्वर। ईसीएल बंकोला क्षेत्रीय कार्यालय के निकट स्थित गुलमोहर क्लब प्रांगण में डिशेरगढ़ त्रिशक्ति महिला मंडल की बंकोला शाखा की ओर से गुरुवार को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं डिशेरगढ़ त्रिशक्ति महिला मंडल की अध्यक्षा पूनम मिश्रा एवं उपाध्यक्षा शोभा रेडी तथा मीता दे एवं डिशेरगढ़ त्रिशक्ति महिला मंडल की बंकोला शाखा की अध्यक्षा सुभाश्री महापात्र ने दीप प्रज्वलित कर किया इस मौके पर डिशेरगढ़ त्रिशक्ति महिला मंडल बंकोला शाखा की अध्यक्षा सुभाश्री महापात्रा ने अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रम में बंकोला क्षेत्र के आसपास के दिव्यांगजनों के बीच दो ट्राई साइकिल 6 व्हीलचेयर एवं आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के 10 मेधावी छात्राओं को 12वीं कक्षा की पुस्तकें वितरित की गई । इसके बाद त्रिशक्ति महिला मंडल बंकोला शाखा द्वारा संचालित कला केंद्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन अध्यक्षा पूनम मिश्रा के कर कमलों द्वारा किया गया और आरंभ में 10 लड़कियों को सिलाई प्रशिक्षण हेतु पंजीकृत किया गया इस अवसर पर डिशेरगढ़ त्रिशक्ति महिला मंडल की विभिन्न शाखाओं की शाखा अध्यक्षाऐं एवं सदस्य के साथ-साथ बंकोला शाखा के सभी सदस्याएं उपस्थित थी ।

इस मौके पर ईसीएल डिशेरगढ़ शक्ति महिला मंडल के अध्यक्ष पूनम मिश्रा ने कहा कि हमारी संस्था की ओर से करो ना के समय में उस समय लोगों तक राशन पहुँचाने का कार्यक्रम किया है जिस समय लोग घरों से निकल नहीं रहे थे उस समय हमारी संस्था की महिलाओं ने जरूरतमंद लोगों तक राशन सामग्री पहुँचाने का कार्यक्रम किया था ताकि कोई भूखा ना रहे अभी जनजीवन सामान्य है हमारी संस्था की ओर से अब तेज गति से सामाजिक कार्य किए जाएँगे जिससे कि लोगों को गलत मदद मिलेगी ईसीएल के 14 क्षेत्र के शाखाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सिलाई मशीन ब्यूटी पार्लर कंप्यूटर एवं कराटे का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। डिशेरगढ़ त्रिशक्ति महिला मंडल बंकोला शाखा की अध्यक्षा सुभाश्री महापात्रा ने बताया कि हमारी अध्यक्षा पूनम मिश्रा के मार्गदर्शन में आगे भी हम सभी इस तरह के सामाजिक कार्यों को करते रहेंगे।धन्यवाद ज्ञापन विनीता सिन्हा ने दिया ,डिशरगढ़ त्रिशक्ति महिला मंडल की सभी अतिथियों का स्वागत आदिवासी नृत्य से हुआ ।

Last updated: फ़रवरी 11th, 2021 by Pandaweshwar Correspondent