Site icon Monday Morning News Network

झारखंड के पूर्व पेय जल, स्वच्छता मंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री समेत कई नेता बेंदुवारा महायज्ञ में हुए शामिल

प्रखण्ड के बेन्दुवारा में 9 दिवसीयश्री श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ देवी सह भास्कर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रति दिन कई बड़े नेताओं का आगमन हो रहा है। महायज्ञ के आठवें दिन भी केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी , झारखंड पूर्व शिक्षा मंत्री सह कोडरमा की विधायिका डॉ नीरा यादव, झारखंड के पूर्व पेय जल एवं स्वच्छता मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल सहित कई बड़े नेताओं का आगमन बेन्दुवारा में हुआ। इस दौरान महायज्ञ समिति के लोगों ने भाजपा जिला महामंत्री सुनील साहू के नेतृत्व में गेरूवा वस्त्र भेंट कर स्वागत किए। वहीं इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अनपुर्णा देवी, पूर्व शिक्षा मंत्री सह कोडरमा की विधायिका नीरा यादव, झारखंड के पूर्व पेय जल एवं स्वच्छता मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल सहित अन्य अतिथियों ने यज्ञ मंडप में फेरी भी लगाए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महायज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। महायज्ञ प्राय: निष्काम होता है और साधक के लिए मुक्तिदायक होता है।

सबो ने महायज्ञ का महाप्रसाद ग्रहण किया और महायज्ञ की सराहना की। इसके पूर्व भी देश के पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा, विधायक उमाशंकर अकेला, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, तिलेश्वर साहू सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण साहू, हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा के सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, अर्जुन साहू, साबी देवी, संजय मेहता, भुनेश्वर यादव सहित कई वरीय लोगो का आगमन हो चुका है। इस महायज्ञ में कुल चौदह पुजारी भाग लिए है जिसमे प्रधान पुजारी परमेश्वर साहू, अन्य पुजारियों में गंदौरी साव, मुकुंद साव, नकुलदेव रजक, सुनील साहू, नवीन कुमार सिंह, कारू साव, द्वारिका साव, रामचंद्र साव, राधेश्याम चंद्रवंशी, विक्रम सिंह, कैलाश साव, मेघन भुइयां, प्रभु दास, शामिल है। महायज्ञ में बतौर आचार्य वाराणसी से चलकर आए अमित उपाध्याय पूरी टीम के साथ इस महायज्ञ को पूरी विधि विधान से संपन्न करा रहे है, और प्रवचन कर्ता के रूप में बृंदाबन धाम से चलकर आई लाडली शरण जी अपने सुंदर अनुभूति को बिखेरकर श्रोताओं, श्रद्धालुओं को भक्ति के रस में डूबो रही है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष नकूलदेव रजक,सचिव शुशील साव,कोषाध्यक्ष राकेश कुमार साव सहित सम्पूर्ण ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है,15 मई को विशाल भंडारा के साथ इस महायज्ञ का समापन होगा।

Last updated: मई 14th, 2023 by Aksar Ansari