चौपारण में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, लोगो तब यकीन कर पाना मुश्किल हो गया जब पता चला की बीते रात्रि चंदवारा प्रखण्ड के आरागारो रोड में संचालित शिवम फैक्ट्री के समीप सड़क दुर्घटना में चौपारण प्रखण्ड अंतर्गत रामपुर पंचायत के पेटुला निवासी त्रिलोकी यादव उम्र लगभग 60 वर्ष व बिरेन्द्र यादव उम्र लगभग 45 वर्ष की मौत हो गया वही गांव के ही उपेंद्र यादव दुर्घटना में घायल हो गए जिनका ईलाज के बाद स्थित सामान्य है। घटना की सूचना पाकर पेटुला पहुँचे पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने घटना के प्रति गहरी सवेदना प्रकट करते हुए कहा दुःखद घटना है। मृतक को भगवान अपने श्रीचरणों में स्थान दे। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि तीनों चार पहिया बेलोनो वाहन संख्या जेएच 02 एएफ 9800 से अपने निजी कार्य के लिए कोडरमा गए थे। देर रात्रि वापस पेटुला लौटते समय शिवम फैक्ट्री के समीप अज्ञात वाहन के साथ टक्कर में बोलेनो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस संदेर्भ की जानकारी देते हुए चंदवारा के पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव ने बताया कि देर रात की घटना होने की वहज से गुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति का ईलाज नही हो पाया जिस वहज से दोनो की मौत हो गया हालांकि उपेंद्र यादव को प्राथमिक इलाज के लिए तुरन्त भेजा गया। मृतक बिरेन्द्र यादव पेशे से डॉक्टरी का कार्य करते थे, वही मृतक त्रिलोकी यादव बीसीसीएल से रिटायर्ड कर सामाजिक कार्यो से जुड़े रहते है वही घायल उपेंद्र यादव एक शिक्षक है।
पेटुला में दो शव यात्रा देख सभी की आंख हुई नमन, शव यात्रा में शामिल हुई पूर्व विधायक

Last updated: फ़रवरी 13th, 2023 by