लोयाबाद बासुदेवपुर कोल डंप में सरदारी विवाद को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन को देखते हुए लोयाबाद पुलिस ने आजसु जिलाअध्यक्ष मंटू महतो व मासस के केंद्रीय सचिव हलधर महतो सहित 44 लोगों के खिलाफ धारा 107 के तहत की कार्यवाही की अनुशंसा की है।
पुलिस की अनुशंसा पर एसडीएम ने 44 लोगों पर की कार्यवाही
पुलिस की अनुशंसा पर धनबाद एसडीएम ने 44 लोगों पर धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की है।पुलिस ने चंद्रदेव भुईया व अन्य पर अनिश्चितकालिन धरना देकर विधी व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने का आरोप लगाया है।
इन पर हुई 107 की कार्यवाही
चंद्रदेव भुईयां,मंटू महतो,संतोष महतो,सीमा देवी, टुनटुन देवी,रेखा देवी, हेमंती देवी,बसंती देवी,सुधनी देवी,शंकर केशरी,मानस चटर्जी,चिंटू गुप्ता,बेबी देवी,विभा सहाय,सुनैना देवी,आनंद गुप्ता,बजरू भुईयां,सूरज भुईयांं,गणित भुईयांं,पवन भुईयांं,देवकी देवी,मुनवा देवी,महादेव भुईयां,आशा देवी,राजू रवानी,बअनवर मुखिया, विनोद पासवान,गुड्डू रवानी,शंकर भुईयां,टिंकू भुईयां,भारती देवी,मो जमीर,राजेन्द्र नोनियां,पचहत्तर सरदार,पूनम प्रसाद,रमेश रवानी,जलाल अंसारी,लीलावती देवी,अहिला देवी,राहुल गुप्ता, उमेश पासवान,संतोष पासवान,जीतू पासवान,हलधर महतो शामिल है।