Site icon Monday Morning News Network

पत्नी के रहते शौहर की दूसरी शादी, शादी के दूसरे दिन ही लड़की ससुराल छोड़ गई मायके, मामला पहुँचा कोर्ट

धनबाद। झरिया थाना क्षेत्र से बुधवार को पत्नी के रहते हुए शौहर के दूसरी शादी करने मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पहली बीवी अपने ससुराल पहुँची और हंगामा शुरू हो गया। मामले को लेकर दोनों पक्ष झरिया थाना पहुँचा गए। मामला समशेर नगर के हामिद नगर का है. जहाँ माे.सलमान उर्फ गुड्डू की दूसरी शादी होने की सूचना पहली पत्नी चांदनी को मिली और वो अपने परिजनों के साथ ससुराल पहुँच गई।

जिसके बाद दोनों परिवार के बीच हंगामा शुरू हुआ और मारपीट में तब्दील हो गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने झरिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और दोनों पक्ष के लोगों को थाना ले आई। दोनों पक्ष के लोगों ने झरिया थाना में लिखित शिकायत किया है। सलमान के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि लड़की के पिता मोo नसीम अपने साथ कुछ लोगों को लेकर शाम को घर में घूस कर आये और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। मेरे बेटे की शादी वर्ष 2019 में हुई थी।

शादी के दूसरे दिन ही लड़की ससुराल छोड़ अपने परिवार वालों के साथ चली गई। आज अचानक उसके परिवार वालों ने घर में घूस कर मारपीट करने लगे। लड़की का कहना है कि तलाक लिए बिना ही सलमान दूसरी शादी कर लिया है। जब मना किया तो मारपीट करने लगे। हम दोनों परिवार के बीच कोर्ट में मामला चल रहा है।

मामला की सुनवाई भी नहीं हुई। इसके बावजूद वह दूसरी शादी कर लिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी दोनों पक्षों की बातें सुनकर एवं दिए गए दस्तावेजों के अनुसार छानबीन में जुट गई है।

Last updated: मार्च 4th, 2021 by Arun Kumar