Site icon Monday Morning News Network

श्रमिकों ने मृत मजदूर की पत्नी को दिया आर्थिक सहयोग

फ़ाइल फोटो

दुर्गापुर -अंगदपुर सूर्या प्लांट के मजदूर अरविंद भुई की मौत सड़क दुर्घटना में आठ माह पहले हुआ था। मृतक अरविंद की पत्नी को मदद के लिए प्लांट के कर्मियों ने सहयोग किया एवं 70 हजार रुपया इकट्ठा कर उसे सौंपा दिया। जिससे परिवार वालों के चेहरे पर खुशी देखने को मिला। इस मौके पर तृकां की ओर से एक काय्रक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें जिलाध्यक्ष सह विधायक विश्वनाथ पड़ियाल, स्वरूप मंडल, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद थे। विश्वनाथ पड़ियाल ने आर्थिक सहायता राशि मृतक मजदूर अरविंद की पत्नी को दिया। विश्वनाथ पड़ियाल ने कहा कि हमेशा सहकर्मी व उसके परिवार की मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए, यही सही मित्रता और मानवता है।

Last updated: अगस्त 22nd, 2018 by Durgapur Correspondent