Site icon Monday Morning News Network

आसनसोल नगर निगम की ओर से निगम कर्मियों एवं टैक्स जमा करने आए नागरिकों को एक पौधा दिया गया

पौधा वितरण करते हुये आसनसोल नगर निगम के मेयर जितेंद्र तिवारी

आसनसोल। आसनसोल नगर निगम में विश्व पर्यावरण दिवस का पालन शुक्रवार को किया गया। नगर निगम मुख्यालय में मेयर जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में निगम कर्मियों और निगम में टैक्स जमा करने आए नागरिकों के बीच पौधा वितरण किया गया।

यहाँ चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी और उप-मेयर तब्बसुम आरा मौजूद थी। मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रत्येक वर्ष पर्यावरण दिवस पर लोगों को जागरूक करने का विभिन्न अभियान चलाती हैं, उनकी अनुप्रेरणा से इस बार भी हम लोगों के बीच पौधा वितरण कर रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर भव्य रूप से आयोजन नहीं किया जा सका है।

उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे बचाएं ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आदर्शों पर चलकर बंगाल की रक्षा करेंगे। सभी मिलकर फिर से शपथ लें कि पेड़-पौधे लगाकर उनकी रक्षा करेंगे और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखेंगे।

Last updated: जून 6th, 2020 by Rishi Gupta