Site icon Monday Morning News Network

तालाब में डूबे व्यक्ति की 24 घंटे बाद शव बरामद

थाना क्षेत्र के आरशोला मांझी पाड़ा में नहाने के समय डूब जाने के 24 घंटे बाद समुई टुडू (32) की लाश को पुलिस की सहायता से निकाली गई। मृतक के परिजन सोम मुर्मू ने बताया कि बुधवार को उनके जीजा सामुई मुर्मू के साथ-साथ नहाने के लिए तालाब में गया था और दूसरे छोर पर नहा रहा था। तभी उसने देखा कि उसका जीजा तालाब में डूब रहा है।

आवाज देकर लोगों को बुलाया और चार लोग तालाब में उसके जीजा को खोजने में लग गए। किन्तु उसके जीजा का कुछ भी पता नहीं लग पाया। ये घटना बुधवार की दोपहर की है। उसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दिया गया। पुलिस ने 6 सदस्यीय गोताखोर की सहायता से गुरुवार की दोपहर को घटना स्थल से 20 फिट की दूरी पर मृतक के लाश को खोज निकाला।

इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। विधायक जितेंद्र तिवारी ने भी तालाब के पास आकर जायजा लिया था।

Last updated: दिसम्बर 27th, 2018 by Pandaweshwar Correspondent