Site icon Monday Morning News Network

आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति ने दो युवतियो को दिया विवाह सामग्री

आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति ने काली पहाड़ी के कुमारडीहा ग्राम में दो जरूरतमंद कन्याओ चुटकी बाउरी और लक्खी प्रिय बाउरी के विवाह में सराहनीय सहयोग करते हुये विभिन्न प्रकार की घरेलू सामग्री, वस्त्र आदि दिये। इस बाबत अध्यक्षा मधु डुमरेवाल ने बताया कि ये विवाह सामग्री प्रदान करने में आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की सदस्याओ का अहम योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि समाज में किसी भी जरूरतमंद, असहाय और दिन-दुःखीयो की सहायता करना महान और परोपकारी कार्य है। उन्होंने मारवाड़ी महिला समिति की ओर से धनंजय जी तिवारी की निःस्वार्थ सेवा भावना की सराहना करते हुये कहा कि यह पुण्य कार्य उनके सहयोग एवं प्रयास से संभव हो सका है।

अध्यक्षा ने कहा कि हमें बिना किसी भेदभाव के लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए, तभी हम ईश्वर की कृपा के पात्र बनने में सफल हो पाएंगे। क्योंकि नर सेवा ही नारायण सेवा होती है। सही मायने में किसी असहाय की सहायता करना ही सर्वश्रेष्ठ पुण्य का कार्य है।

संस्था की सचिव निधि पसारी ने बताया कि सभी सदस्य इस तरह के सेवा कार्य में हमेशा ही अग्रसर रहती हैं और इनके सहयोग से ही आज 2 जरूरतमंद कन्याओं के विवाह के लिए सामग्री प्रदान की गयी है। संस्था की महिला सशक्तिकरण प्रकल्प प्रमुख गुंजन अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना मानव का सबसे बड़ा धर्म एवं कर्तव्य है। शशि गुटगुटिया, निधि भुरुका, आशा सांतोरिया, अनीता गुप्ता, निर्मला डोकानिया, अनीता माखरिया, सरिता अग्रवाल, अनीता दीवान, मोनू अग्रवाल आदि उपस्थित थी।

Last updated: फ़रवरी 20th, 2019 by News Desk