Site icon Monday Morning News Network

साहिबगंज मारवाड़ी युवा मंच को उड़ीसा में किया गया सम्मानित

साहिबगंज। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का “त्रयोदशम” राष्ट्रीय अधिवेशन अभ्युदय भगवान जगन्नाथ की पावन धरती पुरी धाम में 19, 20, एवं 21 मार्च 2021 को संपन्न हुआ। जिसमें झारखंड प्रांत से तकरीबन 220 सदस्यों, एवं साहिबगंज जिला से 11सदस्यों ने अपनी अहम भूमिका एवं सहभागिता दर्ज की।

अधिवेशन में झारखंड प्रांत को सत्र 2019-20 के लिए दूसरी सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय इकाई के रूप में सम्मानित किया गया। इसके साथ ही झारखंड प्रांत मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष (2020-21) , नेहा पटवारी को सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय मुख्यालय उपाध्यक्ष (2020-21) तथा नटवर अग्रवाल गुमला को द्वितीय सर्वश्रेष्ठ मंडल उपाध्यक्ष (2020-21) के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्टील सिटी शाखा के सचिव मोहित मुनका को द्वितीय सर्वश्रेष्ठ शाखा सचिव (2019-2020) के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड प्रांत के 32 शाखाओं को अग्रिम शुल्क प्रेषण पुरस्कार 2020-21 सत्र के लिए व 30 शाखाओं को विशिष्ट शाखा का पुरस्कार 2019-20 सत्र के लिए एवं 24 शाखाओं को सत्र 2020-21 के लिए प्राप्त हुआ।
अभ्युदय अधिवेशन के लिए एक खास प्रतियोगिता युज्ञापन का आयोजन किया गया था, जिसमें झरिया के विवेक लील्हा को सर्वश्रेष्ठ पोस्टर के लिए पुरस्कृत किया गया।

उक्त जानकारी जिला मारवाड़ी मंच की महिला अध्यक्ष सुनीता चिरानिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने सभी पुरस्कृत शाखाओं एवं पदाधिकारियों को बहुत धन्यवाद दिया है, जिनके कार्य क्षमता की वजह से आज साहिबगंज जिला सहित झारखंड प्रांत नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

Last updated: मार्च 23rd, 2021 by Sanjay Kumar Dheeraj