लोयाबाद बांसजोड़ा में पिछले नौ दिनों से चल रहे रूद्र महायज्ञ बुधवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। यज्ञ में आस-पास के सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। यज्ञ स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। बाबा भुतनाथ के देख-रेख में देवघर से आए आचार्य गोपाल जी पंडा व स्थानीय पुरोहित द्वारा यज्ञ संपन्न कराया गया। यज्ञ के दौरान प्रवचन,रासलीला व भव्य मेले का आयोजन भी किया गया था। यज्ञ समिति के सचिव सह यजमान राजकुमार महतो ने बताया कि यज्ञ के माध्यम से हुई पूजा अर्चना का एक मात्र उद्देश्य क्षेत्र में सुख शांति व अमन चैन को बनाए रखने के लिए भगवान से प्रार्थना करना है।
यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के
सचिव राजकुमार महतो मुस्लिम कमिटी के महामंत्री असलम मंसुरी, रवि चौबे, रामेश्वर तुरी, रामाशंकर महतो, शंकर तुरी, राजेश गुप्ता, कृपाशंकर सिंह,श्रवण यादव,मुकेश साव, शिबलू खान, गौतम रजक, अंकी सिंह, राहुल पांडेय का सराहनीय योगदान रहा।