Site icon Monday Morning News Network

धनबाद में आयोजित क्रीड़ा भारती आयोजन में जुटे दिग्गज

धनबाद:झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू आज सुबह धनबाद पहुँचीं।उसके बाद सीधे नावाडीह स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल पहुँच संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। आपको बता दें कि धनबाद में चल रहे क्रीड़ा भारती के तीन दिवसीय राषट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन रविवार सुबह करीब दस बजे राज्यपाल का आगमन हुआ। उन्होंने सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल में पहुँचकर आरएसएस प्रमुख से मुलाकात की। इस दाैरान दोनों ने करीब दस मिनट तक अकेले में बातचीत की। माना जा रहा है कि झारखंड के राजनीतिक हालात की आरएसएस प्रमुख ने राज्यपाल से जानकारी प्राप्त की। झारखंड के मुख्यमंत्री, सांसद सभी इस कार्यक्रम में काफी सक्रिय दिखे ।

मेजर ध्यानचंद क्रीड़ा केंद्र का हुआ उद्घाटन

मोहन भागवत ने सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल में मेजर ध्यानचंद क्रीड़ा केंद्र का उद्घाटन किया।  इस कीड़ा केंद्र में विभिन्न तरह के खेलो का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संघ प्रमुख ने क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से जुटे अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त खिलाड़ियों से मुलाकात की। देश में खेल का विकास कैसे हो? इस मुद्दे पर भागवत ने खिलाड़ियों के साथ चिंतन किया। संघ प्रमुख ने खिलाड़ियों से अपने आप को राष्ट्र के लिए समर्पित करने की अपील की।

खिलाड़ी खुद को राष्ट्र को समर्पित करें-भागवत

क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन पूरे देश से पहुँचे द्रोणाचार्य अवॉर्ड, अर्जुन अवॉर्ड और खेल विशेषज्ञों से सेंट जेवियर स्कूल में मुलाकात के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि खिलाड़ी खुद को राष्ट्र को समर्पित करें। अंतरराष्ट्रीय और ओलंपिक में खिलाड़ी मेडल प्राप्त करते हैं उसके पीछे देश की सवा सौ करोड़ लोगों की प्रार्थना होती है। जो मेडल एवं उपलब्धि आप प्राप्त किए हैं उसे राष्ट्रहित में लगाएं। गोल्ड मेडल का सम्मान निश्चित रूप में आपका है लेकिन उसे व्यर्थ नहीं जाने दें। उसे विश्व के खेल में भारत को सिक्खर तक पहुँचाने के लिए समर्पित करें। यहाँ तक पहुँचने के लिए आपने जो परेशानी झेली होगी वैसी परेशानी आने वाली पीढ़ी को नहीं झेलनी पड़े उसके लिए काम करें। वहीं राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने द्रोणाचार्य क्रीड़ा केंद्र का उद्घाटन किया।

Last updated: दिसम्बर 30th, 2018 by Pappu Ahmad