Site icon Monday Morning News Network

जवानों की तत्परता से रेल यात्री का खोया समान मिला

रेल यात्री का खोया सामान वापस देते आरपीएफ जवान

दुर्गापुर: रविवार की सुबह को दुर्गापुर के रेलवे पुलिस की तत्परता से न्यू दिल्ली सियालदह डाउन राजधानी एक्सप्रेस से जवानों ने रेलयात्रि का खोया बैग बरामद किया। जवानों द्वारा रेल यात्रीयों को सुविधा दिलाने के लिए किये जा रहे प्रयास को रेल यात्रियों ने सराहा. जानकारी के मुताबिक रेल यात्री अभिषेक वर्णवाल दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस से आसनसोल के लिए सफर कर रहे थे। आसनसोल में ट्रेन से उतरने के बाद अचानक अभिषेक का बैग बॉगी में छूट गया। अभिषेक ने इसकी सूचना रेल पुलिस जवानों को दी जवानों ने तत्परता दिखाते हुए कंट्रोल रूम को सूचित किया । सूचना मिलते ही दुर्गापुर आरपीएफ जवानों ने दुर्गापुर में ट्रेन से यात्री द्वारा बताए गए बैग को बरामद कर लिया। एवं इसकी सूचना अभिषेक बर्णवाल को दी। कुछ देर के बाद अभिषेक दुर्गापुर स्टेशन पहुँचे जहाँ रेल पुलिस के जवानों ने उनका खोया बैग वापस लौटाया । बैग में 8 हजार कैश, लैपटॉप ,कैमरा शहीत लाखों रुपए का समान भरा था। जवानों द्वारा दिखाए गए तत्परता को देख अभिषेक बर्णवाल ने जवानों को धन्यवाद दिया। रेल पुलिस इंचार्ज एस पाल ने कहा कि रेल यात्रियों के सुविधा दिलाने के लिए विभाग द्वारा के जवानों द्वारा निरंतर प्रयास जारी है।

Last updated: मई 27th, 2018 by Durgapur Correspondent