Site icon Monday Morning News Network

नही थम रहा दनुआ में सड़क दुर्घटना, कई घटनाएं दनुआ घाटी में ट्रक-कार तथा कार टेंपू से टकराया

झारखंड-बिहार के सीमावर्ती दनुआ घाटी में नही थम रही सड़क दुर्घटना। बुधवार को दनुआ घाटी में रांची से सीतामढ़ी, बिहार जा रही कार को ट्रक ने टक्कर मारा। असंतुलित कार टेंपू में टक्कर मार दिया। घटना में कार चालक श्याम राय पिता शम्भू राय तथा टेंपू चालक घायल हो गया। घटना के बाद समाजसेवी राजकुमार यादव ने घायलों को सामुदायिक अस्पताल भेज दिया। अस्पताल चिकित्सक डॉ भुवनेश्वर गोप ने बताया की कार चालक घायल है। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। जानकारी हो कि पिछले एक सप्ताह में दर्जन भर सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें अधिकांश वाहन असंतुलित होकर घाटी में ट्रक गिरना, छोटी वाहन-बाइक टक्कर की घटना हो रही है। दनुआ घाटी में दुर्घटना के बाद एनएचएआई का एम्बुलेंस शोभा बनता जा रहा। दुर्घटना के बाद समय पर एम्बुलेंस घटना स्थल नही पहुंच रही है।

Last updated: मई 25th, 2022 by Aksar Ansari