रानीगंज :- गुरूवार(5 अक्टूबर) की देर रात रानीगंज रेलवे स्टेशन के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति बेसुध अवस्था में पाया गया। जिसे स्थानीय लोगो की मदद से रानीगंज के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
उक्त व्यक्ति के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी है
मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति की हाथ का नश कटा हुआ था और वे बेहोश पड़ा था। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है क़ि शायद उक्त व्यक्ति हाथ का नश काटकर आत्महत्या करने का कोशिश किया होगा । आशंका जताई जा रही है क़ि आर्थिक तंगी या कर्ज में डुबा होने के कारन उसने ऐसा किया है। खैर उसकी स्थिति अभी कुछ भी बताने लायक नहीं है, वही पुलिस के तरफ से भी सटीक जानकारी नहीं मिल पायी है। इसलिए स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पायी है कि उक्त व्यक्ति कौन है और उसने ऐसा खुद किया या किसी शाजिस का शिकार हुआ है। फ़िलहाल इसे आत्महत्या की दृष्टि से ही देखा जा रहा है।
Last updated: अक्टूबर 11th, 2017 by