दुर्गापुर : बेनाचिती स्थित रिलायंस माल में एक कर्मी ने मैनेजर के सामने रिवाल्वर निकाल कर डराया उसके बाद फरार हो गया। घटना को लेकर रिलायंस मॉल में भय का माहौल देखने को मिला।
सूचना मिलते ही दुर्गापुर पुलिस ने जाकर जाँच किया। लेकिन रिवाल्वर दिखाने वाला कर्मी फरार बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक रिलायंस मॉल में काम करने वाला कर्मी दीपक गोराई काम करने ठीक से नहीं आता था। शनिवार को सुबह में वह देर से काम करने आया था। शाम को भी देर से 7 बजे माल में आया। जिस पर मैनेजर शौभिक पाल से बहस हुई । मैनेजर ने समय पर सही से काम करने को कहा, जिसे बहस बढ़ गया।
दीपक ने गुस्सा में रिवाल्वर निकाल कर डराना चाहा। मैनेजर के हाथ से लगने पर रिवाल्वर गिर गया। जिसके बाद दिपक रिवाल्वर उठाकर फरार हो गया। खबर पाकर दुर्गापुर एसीपी आरिज विलाल मॉल में जाकर जाँच किया।
मैनेजर ने कहा कि दीपक ठीक से काम नहीं करता है बिना काम किये वेतन चाहता है। पहले भी मारपीट किया था। आज रिवाल्वर लेकर आ गया। पुलिस ने कहा जाँच किया जा रहा है। लेकिन सवाल उठता है कि मॉल की अपनी निजी सुरक्षा व्यवस्था कैसी है कि कोई कर्मी हथियार लेकर अंदर घुस गया। इस घटना की बड़ी जवाबदेही मॉल सुरक्षा प्रबन्धक की भी है।