Site icon Monday Morning News Network

दुरागड़ा के विद्यालय प्रबंधन के द्वारा नियमित स्कूल आने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित, 2 हैज 81 बच्चे सम्मानित

प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में संचालित उमवी दुरागड़ा में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उदघाटन मुखिया ब्रह्मदेव भुइयां, समाज सेवी नागेन्द्र कुशवाह ने किया। कार्यक्रम में नियमित स्कूल आने वाले चंचला कुमारी, रेशमा कुमारी, पवन बिरहोर, पूनम कुमारी, कृष्णा बिरहोर एवं विकास बिरहोर का नाम शामिल है। प्रधानाचार्य मोहम्मद समदानी ने बताया बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा से बंचित बिरहोर जाती के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना है। मौके पर ओम सिंह, उमेश कुमार दांगी, आदर्श फाउंडेशन से सचिव सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, गुमानी देवी,राहुल कुमार सहित कई लोग शामिल थे।

Last updated: मई 2nd, 2023 by Aksar Ansari