Site icon Monday Morning News Network

प्रमुख सहित रोड निर्माण की शिकायतों को लेकर मिले सांसद जयंत सिन्हा से एक सप्ताह में समाधान का मिला आश्वासन

हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा के आवास पर चौपारण के भाजपा कार्यकर्ता एवं एनएच व भू-अर्जन पदाधिकारियों के साथ जीटी रोड निर्माण की बैठक की गई। जिसमे चौपारण प्रखंड के जीटी रोड पिपरा में सिक्स लेन निर्माण में कई प्रकार की शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रखंड प्रमुख पूर्णिमा देवी, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार साव सहित पिपरा के रेयतो ने एनएच एवं भू-अर्जन पदाधिकारियों के मनमानी से भूखंड ओने-पौने में अधिग्रहण करने के बाद रखा गया। जिस पर सांसद जयंत सिन्हा ने पदाधिकारी विनोद कुमार एवं एनएचआई प्रोग्राम डायरेक्टर धीरज भारती को एक सप्ताह में समस्या का समाधान करने की बात कही। मौके पर चौपारण प्रखंड प्रमुख पूर्णिमा देवी, उदय राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार साव, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चंद्रवंशी, डॉ राजकुमार राणा, डॉक्टर जगदेव प्रसाद, चेतू साव, अरविंद कुमार, रोमियो राणा सहित पिपरा के कई रेयात उपस्थित थे।

Last updated: जून 22nd, 2022 by Aksar Ansari