Site icon Monday Morning News Network

नव वर्ष पर सैलानियों की सेवा में अग्रसर हुआ मानवाधिकार संगठन

कैंप में उपस्थित राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के सदस्य

कल्याणेश्वरी। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के तत्वावधान में नव वर्ष मंगलवार को मैथन डैम में आये सैलानियों के लिए मुफ्त चिकित्सा केंद्र, मुफ्त पेय जल सह सहायता केंद्र लगाया गया। जहाँ दर्जनों पर्यटकों को मुफ्त इलाज किया गया।

संगठन के बंगाल उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा संगठन की ओर से प्रति वर्ष सेवा के लिए कैम्प लगाया जाता है। जहाँ चिकित्सा, पेय जल तथा मुफ्त एम्बुलेंस सेवा बहाल किया जाता है। मौके पर मुख्य रूप से डीवीसी अधिकारी अजय कुमार, संजय प्रियदर्शिनी, डॉ० एस एन रॉय, डॉ० ए कुमार, सनोज सिंह, भोला साव, नबनिता सोम, संजय तिवारी, अरविंद बाल्मीकि, पिंटू साव, तापस दा, संतोष मिर्धा, सुनील बर्णवाल, आशीष कुमार, अभिषेक कुमार, रीता सिंह, संतोष रजक, अजित सिंह, उदय तिवारी, अभिजीत कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Last updated: जनवरी 1st, 2019 by Guljar Khan