Site icon Monday Morning News Network

पिताजी के आदर्शों पर चलकर मजदूर व कमजोर वर्ग की लड़ाई सदैव लड़ता रहूँगा: रणविजय सिंह

बिहार जनता खान मजदूर संघ के संस्थापक शहीद सकलदेव सिंह की पुण्यतिथि सह स्मृति दिवस लोयाबाद कोलियरी कार्यालय में सादगी पूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान उनके पुत्र रणविजय सिंह विजखामसं के महामंत्री सह कॉंग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव ने उनके चित्र में पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की।

कार्यक्रम में शामिल विशिष्ट व प्रबुद्ध लोगों ने भी बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन भेंट की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि उनके पिता जीवन भर गरीब व कमजोर वर्ग के अलावे मजदूरों के सेवा में सदैव तत्पर रहे। उन्होंने सदैव मजदूरों की हक की आवाज बुलंद की ओर कई मामले में मजदूरों को न्याय दिलवाया।

उन्होंने कहा कि पिताजी के आदर्शों को अपनाते हुए मजदूर गरीब व कमजोर वर्ग की लड़ाई सदैव लड़ता रहूँगा। कॉंग्रेस नेत्री शाहिदा कमर ने कहा कि आज उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत है, तभी सही मायने में उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने उपस्थित लोगों को उनके पद चिन्हों में चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम को अनेकों वक्ताओं ने संबोधित किया। मौके पर ओपी लाल, शाहिद कमर,शाहिदा कमर, गुड्डू सिंह,समशेर आलम, रमेश सिंह, सोनू झा, इश्तियाक अहमद, राजा राय, फिरोज अहमद, मोहम्मद मुमताज, सुरेश यादव, अनवर मुखिया, फिरोज कुरैशी, पवन प्रसाद, गणेश मंडल आदि दर्जनों लोग शामिल थे।

Last updated: जनवरी 25th, 2020 by Pappu Ahmad