Site icon Monday Morning News Network

महिला व्यायाम समिति ने मेंहदी रचाई

सोमवार की संध्या श्री श्री महिला व्यायाम समिति द्वारा मेहंदी प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें रानीगंज की सभी मारवाड़ी महिलाओं ने भाग लिया। सभी ने अपने हाथों में मेहंदी लगाई डांस किया एवं तरह-तरह के खेलों में सभी महिलाओं एवं बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष मिठू भैया सचिव रविंदर जी एवं चेयर पर्सन संजीव केजरीवाल ने आम भूमिका निभाई।

महिला व्यायाम समिति की सदस्यगण

समिति के सदस्य मंजू गुप्ता ने बताया कि आज के दिन सभी महिला सदस्य अपने हाथों में मेहंदी लगाती है मंगल गीत गाती है एवं सभी सदस्यों के लिए मंगल कामना करती है। कार्यक्रम में चेयर पर्सन आशा टोडानी को चेयर पर्सन स्नेहा शर्मा सरिता राजपुरिया शिल्पी झुनझुनवाला, शालिनी खेतान पूनम सतनालिका , मुस्कान सिंघानिया सहित काफी संख्या में महिला एवं बच्चे उपस्थित थे

Last updated: मार्च 20th, 2018 by Raniganj correspondent