भाजपा का स्थापना दिवस पालन।
रानीगंज-भाजपा का 38वां स्थापना दिवस शुक्रवार को रानीगंज श्री ब्राह्मण भवन के सभागार में आयोजित किया गया ।इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह सभापति सिंह मदन त्रिवेदी सुनील साव अलख देव पांडे प्रवीर कुमार सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा भारत माता के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा अर्पित किया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ से लेकर अब तक भाजपा द्वारा किए गए कार्यों को अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत किया।
जमुड़िया में भी भाजपा स्थापना दिवस मनाया गया
दूसरी ओर जामुड़िया के शिवपुर तथा डहर भाजपा कार्यालय में भी 38 वां स्थापना दिवस के अवसर पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण की गई। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डॉ० प्रमोद पाठक मंडल दो के अध्यक्ष सुनील सिंह कुश चटर्जी अनिरुद्ध पासवान भीम महतो तोतन मोदक राजू बावरी तापस बावरी मलय चक्रवर्ती सुशील जोशी साधन मांझी उदय बावरी राहुल राय सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।इस अवसर पर डॉक्टर प्रमोद पाठक ने कहा कि वर्ष 1980 में भाजपा का गठन हुआ था एवं भाजपा द्वारा लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं ।भारत को सही दशा तथा दिशा भाजपा ही दे सकती है ।