Site icon Monday Morning News Network

राँची — लड़की को अपने साथ भगाकर ले जाने वाला दो बच्चों के बाप रेल कर्मचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची के दुमका में लड़की को अपने साथ भगाने वाला दो बच्चों के बाप को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

युवती को प्रेम प्रसंग में फंसा कर भगा ले जाने के मामले में दुमका नगर थाना पुलिस ने दो बच्चे के पिता सह रेल कर्मी मनोज मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।वहीँ गिरफ्तार रेल कर्मचारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र मोरबेदिया गांव का रहने वाला था रेल कर्मी दुमका-देवघर रेलवे लाईन के मदनपुर स्टेशन पर गेट कीपर के रूप पदस्थापित था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 नवंबर को ही नगर थाना क्षेत्र के डंगालपाड़ा की रहने वाली एक युवती को उसके ही घर से लेकर मनोज मंडल फरार हो गया था। युवती के परिजनों ने उस समय काफी खोज बीन की थी बाद में थक हार कर 18 नवंबर को नगर थाना में रेल कर्मी मनोज मंडल के खिलाफ लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। और एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार के निर्देश पर टीम का गठन कर अनुसंधानकर्ता एसआई अशोक मिश्रा और सहायक पुलिस पूजा यादव टेक्निकल टीम से मिले इनपुट के आधार दोनों को रामगढ़ के पास से गिरफ्तार कर प्रेमी युगल को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां युवती का 164 का बयान दर्ज करा कर रेल कर्मी मनोज मंडल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैँ वहीँ इस तरह का मामला कई बातों को जन्म देता हैँ कि एक साथ तीन जिंदगी को उजाड़ देना कहाँ की बुद्धिमता हैँ

Last updated: नवम्बर 26th, 2023 by Arun Kumar