पूरा क्षेत्र राममय हो गया
सीतारामपुर -अपर बाजार स्थित श्री श्री सार्वजनिक महाबीर समिति श्री हनुमान मंदिर मार्ग के तत्वावधान में अधिक माह के पावन अवसर पर श्री रामचरित मानस पाठ का आयोजन विभिन्न स्थानों से पधारे सात आचार्यो व पुरोहितो और ग्यारह जोड़े यजमानो के द्वारा वेद मंत्रोचारण के साथ प्रारंभ हुआ। रामायण पाठ में पति- पत्नी सह ग्यारह जोड़ो ने अनुष्ठान में बैठकर विधि पुर्वक पुजन कर चौबिस घंटे के लिये धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ किया। आचार्यों में मंदिर के मुख्य पुरोहित राजीव रंजन पाण्डेय, तरुण शर्मा, अशोक पाण्डेय, महेश पाण्डेय, नकुल पाण्डेय, मिथलेश पाण्डेय और गुड्डु पाण्डेय के श्रीमुख से सुमधुर स्वर व संगीत के साथ रामचरित मानस पाठ उच्चध्वनी यंत्र के माध्यम से दुर- दुर लोगों के तक पहुँचकर समस्त सीतारामपुर व नियामतपुर क्षेत्र राम मय हो उठा। बाबा का दरबार रंग- बिरंगी आलोक सज्जा और पुष्प सज्जा से जगमगा उठा। इस भक्तिमय माहौल में विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में पुरुष व महिलाऐ उपस्थित होकर श्री रामचरित मानस पाठ का लाभ उठाया। द्वितीय दिवस प्रातः 10:00 बजे पाठ के समापन के उपरांत पूर्णाहुति व हवन आरती और प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजको में मुख्य रूप से अशोक साव, सुरेश मोदी,जयप्रकाश साव, जयप्रकाश वर्णवाल, कांचन बराट, तरुण शर्मा, राजेश साह, अमित तुल्सियान, संदीप अग्रवाल, अनिल साव,देवेन्द्र साव, निर्मल गुप्ता मद्धेशिया, राजु मिश्रा, मनोज यादव और दिनेश मोदी का विशेष भुमिका रहा।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View