Site icon Monday Morning News Network

महिला तृणमूल कार्यकर्ताओं की रैली, महिला हिंसा और सुरक्षा में अन्देखी का केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

बाराबनी। बाराबनी ब्लॉक तृणमूल कॉंग्रेस की तत्वाधान में पनुड़ीया ग्राम पंचायत अंतर्गत आमतल्ला मैदान से सोमवार बाराबनी ब्लॉक महिला तृणमूल कॉंग्रेस के बैनर तले बाराबनी तृणमूल कॉंग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष असीत सिंह के नेतृत्व में काफी संख्याओं में महिलाओं ने महिला हिंसा एवं सुरक्षा को नजर अंदाज करने के आरोप में केंद्र सरकार के विरुद्ध विरोध रैली का आयोजन किया गया।

जिला परिषद सदस्य एवं बाराबनी ब्लॉक तृणमूल कॉंग्रेस अध्यक्ष सदस्य असित सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर दिन-प्रतिदिन निष्क्रिय होती जा रही है। दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को संरक्षण दे रही है। बाराबनी महिला तृणमूल कॉंग्रेस की यह रैली मुख्यमंत्री ममता दीदी को पुनः राज्य की मुख्यमंत्री बनने एवं बाराबनी विधायक को और अधिक मतों से विजय बनाने के लिए है। क्योंकि महिलायेंं जानती है ममता दीदी के राज्य में महिलाओं को सम्पूर्ण सम्मान और सुरक्षा मिला है।

बाराबनी ब्लॉक तृणमूल कॉंग्रेस महिला नेत्री शिवानी चौधरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आज पूरे भारत में महिला की सुरक्षा को नजरअंदाज कर रही है। दिन-प्रतिदिन महिलाओं की स्थिति देश भर में बिगड़ती जा रही है। इसलिए आज हम सभी महिलाओं ने मिलकर भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर कर विरोध जताया है। जुलूस में पनुड़ीया ग्राम पंचायत के प्रधान राजेश हांसदा, उप-प्रधान विश्वजीत सिंह, आशीष मंडल और कई अन्य लोग मौजूद थे।

Last updated: अक्टूबर 19th, 2020 by Guljar Khan