Site icon Monday Morning News Network

प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी ओबीसी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष राजीव रंजन योगेश ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से मुलाकात कर दी बधाई

लोयाबाद। प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी ओबीसी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष राजीव रंजन योगेश ने झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, सांसद गीता कोड़ा विधायक बंधु तिर्कि एवं शहजाद अनवर को बधाई दिया है। नई दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में शुक्रवार को राजीव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से मुलाकात की।

उन्होंने सोनिया गाँधी एवं राहुल गाँधी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उर्जावान लोगों को झारखंड प्रदेश सम्भालने के लिए चुना है। हमें विश्वास है कि इन लोगों के नेतृत्व में कॉंग्रेस बहुत आगे बढ़ेगी और मज़बूत बनेगी।

Last updated: अगस्त 28th, 2021 by Pappu Ahmad