Site icon Monday Morning News Network

माँ मूनमून सेन के लिए बेटी राइमा सेन ने किया रोड शो

raima-sen-election-camaign-favour-of-munmun-sen-salanpur

सालानपुर। तृणमूल कॉंग्रेस प्रार्थी मुनमुन सेन की चुनाव प्रचार में रविवार को उनकी पुत्री सह बॉलीवुड अभिनेत्री राइमा सेन ने तृणमूल कॉंग्रेस के समर्थन में रोड शो किया। बोलकुंडा पर्वतपुर से आरम्भ रोड शो में बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय के नेतृत्व में हजारों की संख्या में तृणमूल समर्थक शामिल थे।

राइमा सेन की एक झलक पाने को लोग उतावले दिख रहे थे। रैली में आगे चल रहे खुली जीप में तृणमूल सांसद प्रार्थी मुनमुन सेन, राइमा सेन तथा विधायक विधान उपाध्याय लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन कर रहे थे।

अभिनेत्री रिया सेन नहीं आने के कारण लोगों में नाराज़गी भी देखी गयी। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी रैली में करीब 200 मोटरसाइकिल समेत चार पहियाँ वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रही थी। साथ ही प्रशंसक राइमा सेन और मुनमुन सेन पर पुष्प वर्षा भी कर रहे थे।

राइमा सेन की एक झलक पाने के लिए उतावले थे लोग

सालानपुर ब्लॉक क्षेत्र में तृणमूल द्वारा आयोजित रोड शो पर्वतपुर, बोलकुंडा, सामडीह, आचड़ा, डाबरमोड, रूपनारायणपुर, हिंदुस्तान केबल्स, देशबंधु पार्क, अरविंद नगर, कल्याणग्राम, घीयाडोभा, प्रान्तोंपल्ली, कुसुमकनाली, के बाद डाबरमोड़ में अंत हुआ।

मौके पर उपस्थित विधायक विधान उपाध्याय ने कहा यह पूरा जन सैलाब तृणमूल कॉंग्रेस के साथ है, तृणमूल कॉंग्रेस जनता का सच्चा सेवक है। मुख्यमंत्री से लेकर विधायक, जिला परिषद से पंचायत स्तर पर जन समस्या का निवारण किया जाता है। राज्य में साम्प्रदायिक पार्टी के लिए जनता के दिलों में कोई स्थान नहीं है। देश से लेकर राज्य और राज्य से लेकर गाँव तक के विकास के लिए दीदी का हाथ मज़बूत करें।

मौके पर तृणमूल कॉंग्रेस युवा नेता मुकुल उपाध्याय, जिला परिषद विभागाध्यक्ष मो०अरमान, सालानपुर ब्लॉक तृणमूल महासचिव भोला सिंह, पंचायत समिति सभापति फाल्गुनी कर्मकार घासी, दिनेशलाल श्रीवास्तव,रानू रॉय, आशुतोष तिवारी,हरेराम तिवारी, जमुना समादार, रुमेली दास समेत अन्य उपस्थित थे।

Last updated: अप्रैल 21st, 2019 by Guljar Khan