आसनसोल मंडल में फ्रेट कॉरीडोर ब्लॉक
आसनसोल मंडल अप दिशा में सीतारामपुर और झाझा सेक्शन के बीच 09.06.2019(रविवार)को04.00बजे से08.00बजे तक चार (चार) घंटों के लिए फ्रेट ट्रेनें चलाएगा। परिणामस्वरूप कोचिंग ट्रेनों के आवगमन पर प्रभाव निम्नानुसार होगा :
रद्दकरण :
53049 हावड़ा–मौकामा पैसेंजर 08.06.2019 को और 5305 0मौकामा–हावड़ा पैसेंजर 09.06.2019 (रविवार) को रद्द रहेगी।
53139 कोलकाता–जसीडीह पैसेंजर 08.06.2019को आसनसोल और जसीडीह के बीच रद्द रहेगी और 53140 जसीडीह – कोलकाता पैसेंजर 09.06.2019 (रविवार) को जसीडीह और आसनसोल के बीच रद्द रहेगी।
ट्रेनों का पुनर्निधारण:
18622 हटिया–पटना पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस को हटिया से 08.06.2019 को22.00 बजे के बदले 09.06.2019 (रविवार) को 01:00 बजे पुनर्निधारित किया जाएगा। 63561आसनसोल जसीडीह मेमू पैसेंजर को 09.06.2019 (रविवार) को 07.30बजे के बदले 08.30बजे पुनर्निधारित किया जाएगा।
संक्षिप्त समापन / संक्षिप्त आरंभ :
53139 कोलकाता–जसीडीह पैसेंजर का 08.06.2019 को आसनसोल में संक्षिप्त समापन होगा और 53140 जसीडीह–कोलकाता पैसेंजर का 09.06.2019 (रविवार) को आसनसोल से संक्षिप्त आरंभ होगा। यात्रियों को होनेवाली असुविधा के लिए अत्यंत खेद है।