Site icon Monday Morning News Network

भारतीय रेल : बिहार , बंगाल , झारखंड को बजट से मिले इतने करोड़ रुपए

रेलवे की दीवार पर अंकित एक खूबसूरत पेंटिंग

रेलवे की दीवार पर अंकित एक खूबसूरत पेंटिंग

भारतीय रेल, भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास इंजन है। इसे ध्यान में रखते हुए वर्तमान सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए प्रस्तावित बजट में देशभर के रेल क्षेत्र में विकास के लिए बजट राशि आवंटन की घोषणा की है। जिसमें भारत के पूर्वी इलाके के राज्य बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में यात्री सेवा और रेल विकास के लिए राशि आवंटन की घोषणा की है। जिसकी मुख्य विशेषताएं इस प्रकार है।

बिहार : आवंटित राशि-₹ 4,497 करोड़

दोहरीकरण कार्य – नरकटियागंज -रक्सौल-सीतामढ़ी -दरभंगा और सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर, कटिहार-कुमेदपुर और कटिहार -मुकुरिया, गोरखपुर -वाल्मीकि नगर
बरौनी -बछवारा तृतीय और चतुर्थ रेल लाइन , सोने नगर -बाईपास लाइन चिरालापुथु से बाघा बिशुनपुर तक

झारखंड : आवंटित राशि-₹ 3,221 करोड़

दोहरीकरण कार्य- प्रधानकुंता जंक्शन-पथार्डी बाजार -भोजूडीह, मुरी -बरकाकाना, भोजूडीह -तल गोरिया के बीच दोहरीकरण कार्य
मधुपुर बाईपास लाइन
अग्नि प्रभावित धनबाद चंद्रपूरा लाइन का स्थाई डायवर्जन

पश्चिम बंगाल : आवंटित राशि-₹ 5,246 करोड़

दोहरीकरण कार्य – ₹ 654 करोड़ की लागत से 65 किलोमीटर की लंबाई तक, कटिहार -कुमेदपुर और कटिहार-मुकुरिया रेल लाइन का दोहरीकरण कार्य की प्रस्तावित बजट में घोषणा।

Last updated: फ़रवरी 12th, 2020 by kajal Mitra