Site icon Monday Morning News Network

रेल रोको आंदोलन के कारण चरमरा गयी आद्रा रेल मण्डल की ट्रेन सेवा

कई ट्रेने रद्द और कई ट्रेने घंटो देरी से चली

आदिवासी सेंगेल अभियान एवं दिशोम पार्टी द्वारा सोमवार को आयोजित रेल रोको आंदोलन से जहां कई ट्रेने रद्द रहीं वहीं कई ट्रेने 5 से करीब 8 घंटे विलंब से चली। जानकारी के अनुसार झारखंड भूमि अधिग्रहण कानून 2017 एवं धर्मांतरण कानून 2017 को हटाने की मांग पर सोमवार को आद्रा रेल मंडल के मधुकुंडा ,कांटाडीह और इंद्रविल स्टेशनों पर सुबह 6 बजे से रेल रोका गया। इसके कारण 68018 चक्धरपुर -गोमो ट्रेन 7 घंटा 52 मिनट , 58011 हावड़ा चक्रधरपुर 6 घंटा 38मिनट ,13301 टाटा धनबाद, 58662 टाटा -हटिया 7से 9 घंटा , 08628 रांची -हावड़ा पौने 8 घंटा , 58017 खड़गपुर -आसनसोल पौने 8 घंटा , 12828 पुरुलिया -हावड़ा 6 घंटा 10 मिनट , 63595 बोकारो स्टील सिटी – आसनसोल 7 घंटा 10 मिनट, 68083 विष्णुपुर-आद्रा 6 घंटा 20 मिनट विलंब से खुले। ये ट्रेने पुरुलिया,बोकारो स्टील सिटी , विष्णुपुर , झांटीपहाड़ी , आद्रा आदि स्टेशनों पर रूकी रहीं। जबकि विष्णुपुर -धनबाद अप एवं डाउन, आद्रा -मिदनापुर अप एवं डाउन, 68065 आद्रा -आसनसोल , 68055 आसनसोल – टाटा तथा 18183 टाटा- दानापुर ट्रेने रद्द रही। जबकि कई ट्रेनों का रूट परिवर्तन किया गया। इधर 22811 राजधानी एक्सप्रेस झांटीपहाड़ी स्टेशन पर रूकी रही।

Last updated: जनवरी 9th, 2018 by News Desk