Site icon Monday Morning News Network

जन-आशीर्वाद सभा में रघुवर दास ने कहा 2014 के बाद झारखंड की पहचान दुनिया में हुई है

पंचेत : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जूनकुंदर ब्रह्म स्थान के सभा को संबोधन में कहा कि देश व आपके पड़ोसी राज्य में लाल झंडा का सफाया हो गया है। आपलोग भी लाल झंडा का सफाया कर यहाँ कमल फूल खिलाये।

करीब एक घंटा देर से कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद सीधे माइक थाम लिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में यह ताकत है कि हमारे जैसे मजदूर व्यक्ति को अपना सेवक बनाया।

झारखंड की पहचान दुनिया में हुई

उन्होंने कहा कि 2014 के बाद झारखंड की पहचान दुनिया में हुई है। हमने सड़कों का जाल बिछा दिया। 68 लाख घरों के सिर्फ 38 लाख घरों में बिजली थी। हमने पूरे गाँव में बिजली पहुँचायी। 247 गाँव में सोलर विभाग से बिजली पहुँचाया। झारखंड में पाइप लाइन के द्वारा घरों में बिजली पहुँचाने का कार्य चल रहा है।

झारखंड की जनता ने चाय बेचने वाले को फिर से भरपूर वोट देकर फिर से पीएम बनाया। जिसमें निरसा की जनता ने एक लाख से अधिक मत अपने सांसद को देकर भेजा। इसके लिये निरसा का नमन करता हूँ।

झारखंड ही एक ऐसा राज्य है जहाँ एलपीजी गैस सिलिंडर और चूल्हा मुफ्त में दिया गया

उन्होंने कहा कि झारखंड ही एक ऐसा राज्य है जहाँ एलपीजी गैस सिलिंडर और चूल्हा मुफ्त में दिया। अब तक 40 लाख एलपीजी गैस दिया गया है और 3 लाख को देना बाकी है। बेटी बचाओ अभियान के तहत हम जन्म से विवाह तक 70 हजार सरकार खर्च कर रही है। सरकार ने नई तकनीक से बिचौलियों व दलालों को खत्म किया है। अब सीधे लाभुकों के खाते में पैसे जाते है। 35 लाख किसानों को धनतेरस में कृषि आशीर्वाद योजना का पैसा मिल जायेगा।

उग्रवाद खात्मे पर है, कोयला चोरी व माफिया के खात्मे के लिए नई तकनीक

झारखंड में उग्रवाद खात्मे पर है इसलिये पुलिस की संख्या बढ़ाई जा रही है। सिपाही व दरोगा के 11 हजार भर्ती के बाद 2500 दारोगा की नियुक्ति पत्र आज दिया हूँ। कोयला चोरी व माफिया के खात्मे के लिये पुलिस की संख्या बढ़ाने के साथ तकनीकी से लैस कर रहे है। विधवा बहन को अंबेडकर आवास के साथ एक हजार पेशन सरकार देने का निर्णय लिया है।

सखी मंडल की संख्या बढ़ी और काम भी

उन्होंने कहा 2014 में सिर्फ 43 हजार सखी मंडल थे अब 2 लाभ 17 हजार सखी मंडल झारखंड में बन गया है। अब सखी मंडल राज्य के स्कूलों के 85 लाख बच्चे बच्चियों के ड्रेस सिलने का कार्य करने के साथ 1 नवंबर से करीब 500 करोड़ के रेडी टू इट भोजन का काम भी सखी मंडल करेगी। इसके लिए पहले की सरकार दिल्ली की कंपनी से कार्य लेती थी।

उन्होंने निरसा में लाल झंडा को उखाड़ कर कमल फूल खिलाने की मांग जनता से की।

इलाके के नेतागण और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे

मुख्यमंत्री की सभा के दौरान सांसद पीएन सिंह, रांची के सांसद संजय सेठ , शेखर अग्रवाल, उतरी छोटा नागपुर के प्रभारी विनय लाल, चन्द्रशेखर सिंह,गणेश मिश्र, अपर्णा सेनगुप्ता,जय प्रकाश सिंह,रोबिन गोराई, डब्लू बाउरी, अनिता गोराई, काजल नाग,संजय सिंह,विजय मंडल,मानस प्रसून,सतेंद्र कुमार, गुड्डू सिंह,प्रियंका पाल, शफिर खान, रिंटू पाठक, अजय पासवान, भोला चौहान, राजू रक्षित, बाबन मित्रा सहित अन्य का योगदान रहा।

प्रशासनिक अधिकारी के रूप में डीसी ,एसएसपी, ग्रामीण एसपी, एसडीपीओ के अलावा तमाम क्षेत्र के थानेदार मौजूद थे।

Last updated: अक्टूबर 16th, 2019 by Sanjay Burman