झरिया। इंडस्ट्री कोलियरी गोरखपुरिया धौड़ा निवासी मृतका कल्याणी देवी के सात वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी व दुर्गा कुमारी द्वारा मांगा गया साइकिल व मोबाइल झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने गुरुवार बच्चों को सौंपा।
बताते है कि घटना के बाद झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह मृतक के परिजन से मिलने पहुँची थी। साथ मृतक कल्याणी देवी की दोनों बच्चीयों के हाथ कंबल वितरण कराया गया।
इस दौरान कोमल कुमारी व दुर्गा कुमारी ने विधायक के समक्ष साइकिल चलाने व खेलने सबंधित बातें रखा। जिसपर विधायक के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि सुरज कुमार सिंह, पारस यादव, मनोरंजन कुमार, बबलू सिंह, रामकृष्ण पाठक ने गुरुवार को बच्चों को साइकिल सौंपा। बताते है कि गत दिनों पुत्री के साथ कल्याणी देवी के साथ शौच के लिये गयी थी।
इसी दौरान अचानक जमीन में डेढ़ फीट व्यास की जमीन धंसने से कल्याणी उसमें सामने लगी। धीरे-धीरे वह जमीन के अंदर जब जाने लगी तो पुत्री कोमल ने जोर से शोर मचाया। कुछ देर तक कल्याणी का हाथ दिखा इसके बाद वह भी अंदर चला गया। कोमल ने बताया कि शौच से लौटने के दौरान वह माँ के हाथ पकड़ कर चल रही थी। घटना स्थल से चंद कदम पहले माँ ने उसकी हाथ छोड़ पीछे चल रही थी। घटना के बाद परिजन को हर सभंव सहयोग करने का विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने हाथ बढ़ाया।