Site icon Monday Morning News Network

स्ट्रीट लैंप पोस्ट में एलईडी लाईट लगाने का कार्य शुरू

दुर्गापुर नगर निगम के 43 वार्डों की स्ट्रीट लाईंट पोल में एलईडी लाईंट लगाने का कार्य शनिवार से शुरू की गई। नगर निगम के सामने में एक हाईमस्ट लाइट लगाया गया था। जिसमें वेपर लाइट थी। उसे चेंज कर एलइडी लाइट लगाया और वहीं से इसकी शुरूआत की गई। दुर्गापुर नगर निगम के एमआईसी धर्मेद्र यादव ने इसका उद्घाटन किया।

इस मौके पर नगर निगम के कमिश्नर पूर्णेन्दु मित्र, चेयरमैन मृगेन्द्र नाथ पाल, एमआईसी पवित्र चटर्जी, दो नंबर बोरो चेयरमैन रमा प्रसाद हालदार, एमआईसी राखी तिवारी, पार्षद देवव्रत साईं, एमआईसी अंकिता चौधरी, निजाम हुसैन मंडल, पाँच नंबर बोरो चेयरमैन लोकनाथ दास, राजू सिंह आदि मौजूद थे। धर्मेंद्र यादव ने बताया कि नगर निगम एलईडी लाईंट लगाने में 26 करोड़ 51लाख,12हजार 365 रुपये खर्च कर रही है।

पूरे वार्डों में दो माह के भीतर काम को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 24 हजार 625 लाईंट लगाएं जाएँगे। कहा कि शहर को क्लीन सिटी ग्रीन सिटी बनाने का प्रयास जारी है। उन्होंने बताया डेढ़ वर्षों के भीतर नगर निगम के तरफ से विभिन्न वार्डों में पक्की सड़क निर्माण कार्य को पूरा किया गया है। जबकि लाईंट लगाने का काम कुछ इलाके में बाकी थी। जिसको पूरा किया जा रहा है। 24 हाईमस्ट टावर लाईंट लगाएं जा चुके हैं। शहर को पूरे रौशनी में तब्दील करने का प्रयास किया जा रहा है।

Last updated: मार्च 2nd, 2019 by Durgapur Correspondent