Site icon Monday Morning News Network

छठ पर्व पर कद्दू का वितरण किया गया

गोमो । छठ पर्व पर गोमो के पुरानी बाज़ार स्थित पूजा भंडार में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ वृतियों के लिए द चैंबर ऑफ कॉमर्स गोमो के अध्यक्ष धीरज कुमार एवं टुंडी विधान सभा भाजपा नेता अजय कुमार सिंह के द्वारा छठ व्रतियों के लिए कद्दू का वितरण किया गया।

मौके पर अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं हर साल इस नेक कार्य में हमेशा शामिल हो पाता हूँ। छठ पर्व हम सभी लोगों का बहुत ही महान पर्व है। अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि छठ पूजा हम सभी लोगों का आस्था का पर्व है। जिसे हर संप्रदाय के लोग भी मानते हैं। चूंकि नहाय खाय कद्दू भात से शुरू होती है। इस लिए सभी लोगों के लिए कद्दू बहुत जरूरी होती है।

Last updated: नवम्बर 7th, 2021 by Nazruddin Ansari