Site icon Monday Morning News Network

40 घंटे तक हो रही लगातार बारिश की वजह से पम्प डूब, झरिया के 6 लाख वासियों को नहीं मिलेगा पानी

जोड़ापोखर। जामाडोबा जल संयंत्र केन्द्र दामोदर नदी का जल स्तर बढ़ने से शुक्रवार को भी झरिया के 6 लाख वासियों को पानी नहीं मिलेगा । कार्य कर रहे झमड़ा के कर्मचारियों ने बताया है कि 40 घंटे तक हो रही लगातार बारिश के बाद, तेनुघाट डेम्प से पानी छोड़ दिया गया है जिससे इंटेक भल्ब के 5 एवं 6 नम्बर मोटर पम्प डूब गया है। मजदूरों ने शुक्रवार को दोनों मोटर को बाहर निकाल कर 12 एमजीडी जल भंडारण गृह में जल भंडारण कर झरिया जल मिनार में भेजा जा रहा है।

इसी बीच डीवीसी ने 11 बजे से 1 बजे तक बिधुत आपूर्ति ठप कर दिया गया है। बिधुत बहाल होने के बाद जल भंडारण किया जा रहा है सम्भावना हैं की देर शाम तक झरिया के कुछ हिसों में आंशिक जलापूर्ति किया जायेगा। भारी बारिश के बाद जल भंडारण गृह के निकट 1 एवं 2 नम्बर मोटर डूब गया है जिससे 18 इंची पाइप लाइन के माध्यम से भौरा एवं पाथरडीह लाइन में जलापूर्ति नहीं किया जा सकता है।

झमड़ा कर्मियों ने सबमर्सिबल पाइप के माध्यम से पानी निकालने का काम शुक्रवार को पूरा कर लिया गया है। दोनों मोटर की मरम्मत कार्य किया जा रहा है शाम को ठीक होने के बाद पानी की सप्लाई किया जायेगा। झमाडा एसडीओ पंकज झा ने बताया कि स्थिति धीरे-धीरे सम्मान हो रहा है शनिवार सुबह तक झरिया वासियों को लगातार पानी की सप्लाई होने लगेगा।

Last updated: अक्टूबर 1st, 2021 by Arun Kumar