Site icon Monday Morning News Network

यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन द्वारा केंद्र सरकार के श्रम कानून में संशोधन के विरोध प्रदर्शन

धनबाद। यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन द्वारा बरोरा क्ष्रेत्र के अंतर्गत मुराईडीह कोलियरी में केंद्र सरकार के श्रम कानून में संशोधन के विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय सचिव संतोष चंद्र गोराई ने कहा कि सरकार द्वारा जो 48 श्रम कानून को बदल कर चार नए श्रम कानून बनाकर एक अप्रैल 2021 से लागू करने जा रही है। मजदूर विरोधी है। यह कानून उद्योगपतियों के हित में है। कॉर्पोरेट घराने को लाभ पहुँचाने हेतु श्रम कानून में बदलाव किया गया है इसको लेकर हमारी संघ व मजदूर सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेंगी और इसे लागू नहीं होने देंगे आंदोलन की शुरूआत कर चुके हैं। यूनियन द्वारा आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए आगामी 26 तारीख को इसको लेकर राज्य की राजधानी रांची में विरोध प्रदर्शन करेगी और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इसमें मुख्य रूप से विरेंची प्रसाद शर्मा, राजीव महतो, नवल किशोर महतो, अरुण रवानी, राजीव वीसयार मुबारक अंसारी दीपक गौराई संतोष रवानी शंकर पांडे, नारायण महतो, गीता देवी, चंपा देवी एवं दर्जनों उपस्थित थे।

Last updated: मार्च 25th, 2021 by Arun Kumar