Site icon Monday Morning News Network

दुर्गापुर नगर निगम के सफाई कर्मियों का 20 सूत्री मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन

दुर्गापुर । वेतन वृद्धि की मांग पर दुर्गापुर नगर निगम कार्यालय के समक्ष सफाई कर्मियों ने मंगलवार को सुबह से ही विरोध प्रदर्शन किया। वेतन वृद्धि समेत 20 सूत्री मांग को लेकर आज सुबह से ही नगर निगम के 1700 सफाई कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

दुर्गा पूजा के पहले वेतन वृद्धि नहीं करने पर सफाई कर्मियों ने लगातार आंदोलन करने की धमकी दी है। बताया जाता है कि दुर्गापुर नगर निगम के 43 वार्ड के सफाई कर्मी का वेतन दैनिक 144 रुपया है।आज आईएनटीटीयूसी नेता सुभाष साहा के नेतृत्व में सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम दैनिक मजदूरी ₹321 करने की मांग की गई।

सुभाष साहा ने बताया कि 6 वर्षों से सफाई कर्मी वेतन वृद्धि की मांग पर आंदोलन कर रहे है। अगर दुर्गा पूजा के पहले सफाई कर्मियों की मांग नहीं मानी गई तो पूजा बाद सफाई कर्मी असहयोग आंदोलन के तहत कार्य का बहिष्कार करेंगे। इस मामले में दुर्गापुर नगर निगम के मेयर दिलीप अगस्ती और अधिकारी चुप्पी साध रखे हैं।

दुर्गापुर नगर निगम के अधिकारी और सफाई कर्मियों के बीच वेतन वृद्धि का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

रमेस कुमार गुप्ता, बुदबुद

Last updated: अक्टूबर 6th, 2020 by Durgapur Correspondent