Site icon Monday Morning News Network

धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार का प्रमोशन,सिलेक्शन ग्रेड में बनाए गए डीआइजी

धनबाद। झारखंड सरकार ने झारखंड कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार का प्रमोशन किया है। संजीव कुमार सिलेक्शन ग्रेड में डीआइजी बनाए गए हैं। संजीव कुमार के साथ ही झारखंड कैडर के आठ और आइपीएस भी शामिल हैं। इनमें बोकारो निवासी इंद्रजीत महथा और धनबाद की पूर्व एसपी सुमन गुप्ता का भी नाम शामिल हैं।

धनबाद के एसएसपी के प्रमोशन के बाद यहाँ एक सवाल तेजी से उठ खड़ा हुआ है कि अब अगला एसएसपी काैन बनेगा? इस सवाल का जवाब यह है कि धनबाद एसएसपी संजीव कुमार का प्रमोशन के बाद भी वर्तमान पदस्थापन प्रभावित नहीं होगा। वह एसएसपी के पद पर बने रहेंगे।

Last updated: जनवरी 1st, 2022 by Arun Kumar