Site icon Monday Morning News Network

प्राइवेट बिजली कर्मी आज से भूख हड़ताल पर, 7 माह से नहीं मिल रहा वेतन

धनबाद/कतरास। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कतरास के अंतर्गत राजगंज मलकेरा बांसजोड़ा में सभी मानव दिवस कर्मी को पिछले 7 माह से 35 मजदूर को वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। वेतन नहीं मिलने के कारण मानव दिवस कर्मी दैनिक हालत बद से बदतर खराब हो चुका है बाध्य होकर मानव दिवस कर्मी 72 घंटे का नोटिस विभाग को दिया गया था कि 72 घंटे के अंदर अगर हम लोगों की वेतन भुगतान नहीं होने के कारण से आज से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

ठेका कर्मी ने बताया कि हम लोगों के साथ अगर कोई दुर्घटना हो जाती है तो हम लोगों का कोई दुःख तकलीफ समझने बुझने वाला नहीं है तथा एक मजदूर के साथ ऐसा दुर्घटना हो चुका है, इससे के इलाज के लिए कोई भी सामने नहीं आ रहा है तथा हम लोग M/S मोद कुमार पंडित जिसके अंदर हम लोग बहाल हुए हैं। वह फोन तक नहीं उठाते ना हम लोगों का दुःख तकलीफ समझते हैं बाध्य होकर के हम लोगों ने आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। जब तक हम लोगों की मांगे नहीं मानी जाती है तब तक हम लोग भूख हड़ताल पर बने रहेंगे।

इस मौके पर दीपक रवानी, सरफराज अहमद, मनोज कुमार दास, मोहन विश्वकर्मा, राजू रजवार, बबलू कुमार पांडे, संजय रवानी, निमाई चंद्र मंडल, त्रिलोकी विश्वकर्मा, श्रीराम शर्मा, मनोज कुमार यादव, संजय रवानी सहित दर्जनों विद्युत कर्मी इस भूख हड़ताल में शामिल है।

Last updated: अप्रैल 17th, 2021 by Arun Kumar