Site icon Monday Morning News Network

इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने उप स्वास्थ्य केंद्र के ए एन एम पर लगाया लापरवाही का आरोप

प्रखंड के स्वास्थ्य उपेंद्र चयकला में प्रसव के दौरान ग्राम अकुरहवां (बेला) निवासी गणपत राणा की पुत्री रूबी देवी पति भानु शर्मा की मौत हो गई। घटना के बारे में मृतिका की माँ ने बताया कि बेटी रूबी को इलाज के लिए यहाँ भर्ती किए थे। उस दौरान उसकी जान चली गई थी और बगैर जानकारी दिए उसी अवस्था में आनन-फानन में एएनएम अरुणा कुमारी सिन्हा के द्वारा गाड़ी में लादकर सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया गया।

गाड़ी सदर अस्पताल में उतारकर फरार हो गया। वहाँ डॉक्टरों ने कहा कि या पहले मर चुकी है। वहाँ से शव को लेकर वापस स्वास्थ्य उपकेंद्र चयकला में लाकर परिजन हंगामा करने लगे। सूचना पाकर थाना प्रभारी सपन कुमार महतो पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य उपकेंद्र चयकला में पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। खबर लिखे जाने तक शव को स्वास्थ्य उपकेंद्र चयकला में रखकर परिजन उचित मुआवजे की मांग व आरोपी एएनएम पर कार्यवाही की मांग को लेकर हंगामा करते हुए महाराजगंज चौक पर जाम कर रहे थे।

मौके पर पुलिस और कई सामाजिक -राजनीतिक कार्यकर्ता जमे हुए थे। इधर एएनएम स्वास्थ्य उपकेंद्र से गायब है। जानकारी हो कि इस तरह की घटना उस स्वास्थ्य उपकेंद्र में कई बार घट चुकी है। इस संबंध में ए एन एम अरुणा कुमारी सिन्हा ने बताई की मंगलवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था।

महिला को अत्यधिक ब्लीडिंग हो रहा था। ब्लडिंग कम होता नहीं देख लगभग आधे घंटे के अंतराल में मेरे द्वारा रेफर कर दिया गया। इसके बाद महिला की मौत कैसे और कहाँ हुआ इसकी जानकारी मुझे नहीं है। दूसरे दिन बुधवार को लगभग 3:00 बजे मृतिका के शव को अस्पताल लाकर मेरे ऊपर आरोप लगाया जा रहा है, जो कि बिल्कुल गलत है।

Last updated: फ़रवरी 9th, 2022 by Aksar Ansari