Site icon Monday Morning News Network

होली में हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्यवाही, बिना लिखित अनुमति के डीजे बजाना अवैध

pre-holi-meeting-madhupur

होली में हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्यवाही-थाना प्रभारी सतेन्द्र प्रसाद

मधुपुर: होली पर्व को लेकर स्थानीय थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में अधिकारी,जनप्रतिनिधि व प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे. होली में शांतिपूर्ण, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। कहा कि होली का पर्व दो दिलों के मिलन का पर्व है। इसे प्रेम से मनाएं। यह भारतीय संस्कृति को समृद्ध करने के साथ लोगों को संस्कारवान बनाता है। यह आपसी प्रेम और लगाँव को बढ़ाते हुए होली त्यौहार सामाजिक समरसता का अलौकिक प्रेम का पर्व है। किसी अफवाह पर ध्यान न दे। किसी तरह की अफवाह की सूचना मिले तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें। अराजकतत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जो भी व्यक्ति अशांति का प्रयास करेगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा। होली पर कोई अभद्र व्यवहार करता है, तो उनके खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।

सभी मस्जिदों के पास पुलिस बल की समुचित व्यवस्था होगी, बिना लिखित अनुमति के डीजे बजाना अवैध माना जाएगा, जो भी इस आदेश का अवहेलना करेगा। उससे सख्ती से निपटा जाएगा। अधिकारियों ने आम नागरिकों से शांति और सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील किया. अधिकारियों ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से होली संपन्न कराने के लिए विभिन्न मुहल्लों, चौक चौराहों व संवेदनशील जगहों में दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. इसके अलावा चलंत दंडाधिकारी व सशस्त्र पुलिस बल विभिन्न मार्ग में गश्त करेंगे. भगत सिंह चौक,गाँधी चौक,डालमिया कूप,स्टेशन रोड पर पुलिस की व्यवस्था किया जायेगा।

इस मौके पर सुनील मरांडी,हाजी हुसैन अंसारी,सुबल प्रसाद सिंह,अरविन्द तिवारी,रामतपस्वी सिंह,लतिका मुर्मू,जियाउल हक टार्ज़न,सचिन रवानी,अमेरिका यादव,अजय सिंह यादव,आदिल रशीद,एनुल होदा,बिसम्बर मिश्रा,मो श्याम,विवेक बथवाल,कन्हिया लाल कन्नू,मोती सिंह,अरविन्द कुमार यादव,अमेरिका यादव,गोलडी खान,खुर्शीदा बानो,अल्ताफ हुसैन आदि मौजूद थे।

Last updated: मार्च 15th, 2019 by Ram Jha